Samastipur News : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव के ढ़ाब में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी खबर मिलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मृतका की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर गांव के निवासी सिकंदर राम की पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है।
इस संबंध में मृतका के भाई ने मृतका के देवर, सास, ससुर और विवाहित ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण कुछ दिन पहले उनके बहन और बहनोई के साथ परिवार के लोगों ने मार पीट भी किया था। जिसे ग्रामीणों के द्वारा सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया था। उसी विवाद को लेकर उनके परिवार के लोगों ने मिलकर उसकी हत्याकर साक्ष्य छुपाने के लिए गांव के ढ़ाब में लाकर फेंक दिया गया है।
उसने बताया कि उनके बहनोई सिकंदर राम भी घर से लापता है। वह जिंदा है उसे भी मारकर गायब कर दिया है। इसकी जानकारी नहीं मिली है। जिस कारण हमलोग काफी चिंतित हैं।