Aaj Ka Rashifal 25 February 2025 : ज्योतिष गणना के अनुसार 25 फरवरी का राशिफल मेष, वृषभ और कन्या समेत कई राशियों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा। दरअसल, आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र तक दिन रात मकर राशि में रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग बनेगा और इसके साथ ही आज सुनफा योग भी बनेगा। ऐसे में आज ग्रह गोचर की शुभ स्थिति से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल:
मेष राशि (Aries) :
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन आप वित्तीय योजनाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। मातृ पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों और सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।
वृष राशि (Taurus) :
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन और सुख में वृद्धि होगी। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको संतुष्टि मिलेगी। आज शाम को आप किसी भजन, कीर्तन आदि में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) :
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त और उलझन भरा हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है। घर के बड़ों से आज आपको सहयोग मिलेगा। आज आप सुख-सुविधाओं और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज आपके प्रेम जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहेंगी। आज शाम को अचानक किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपको पुराने निवेश का लाभ मिलेगा और आपके धन में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका दिन अनुकूल रहेगा लेकिन काम का दबाव बना रहेगा।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज अचानक मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। आज आपकी कार्य योजना सफल होगी। नौकरी में आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। संतान से आज आपको सुख मिलेगा। आपके द्वारा कोई पुण्य कार्य भी किया जाएगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में लाभदायक रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा भी पूरी होगी। आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी और शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से विवाद भी हो सकता है, इससे बचने के लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज शाम को आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने काम में सावधानी बरतनी होगी। आज आपको कोई ऐसा काम भी मिल सकता है जिससे आपका मन खिन्न हो सकता है। आज आपके खर्चे भी बढ़ेंगे जिससे आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आज आपको अपने पिता से लाभ मिलने की संभावना है, अपने पिता की बातों का सम्मान करें। आज शाम को आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम के अनुकूल और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने बच्चों से सुख और सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो उसका लाभ आपको मिलेगा इसलिए कोई भी बड़ा फैसला जीवनसाथी से सलाह करके ही लें। आज आपको लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर आज किसी से कोई विवाद है तो उसमें शांत रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना आपके लिए जरूरी है और अगर आपको कोई पारिवारिक फैसला लेना है तो पहले जीवनसाथी से जरूर विचार कर लें। आज शाम से रात तक अचानक यात्रा पर जाने की संभावना है। भाइयों के साथ आपका स्नेह और सहयोग बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिल सकता है। आज आपके द्वारा दान-पुण्य के कार्य भी किए जाएंगे।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके जो काम काफी समय से रुके हुए थे, वे पूरे होंगे। आज शाम को आपको थकान, सिर दर्द जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। आयात-निर्यात के काम में आज आपको कोई लाभदायक सौदा मिल सकता है। भाइयों से आज आपको सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप किसी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। घर या ऑफिस में गुस्सा करने से बचना होगा। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी।
मीन राशि (Pisces) :
आज धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। आज आप किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे। छात्रों को आज अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। आज शाम को आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके घर कोई मित्र या रिश्तेदार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।