Gang Rape : नाबालिग से गैंगरेप और मर्डर का विरोध में सड़क पर उतरे लोग ! कैंडल मार्च निकाला, आंदोलन की चेतावनी.

बिहार के पूर्णिया के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के विरोध में गुरुवार की देर शाम कैंडल मार्च (Gang Rape) निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राय ने किया। इसमें पीड़िता के परिवार के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग हाथों में कैंडल लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने शेष 2 आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कैंडल मार्च शहर के जेबीआर प्लाजा से शुरू हुई, जो गिरिजा चौक, आस्था मंदिर रोड, जेल चौक, टैक्सी स्टैंड होते हुए आरएन साह चौक पर समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च में शामिल लोगों के चेहरे पर बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का गुस्सा साफ तौर पर दिख रहा था। लोग पुलिस के रवैये से नाराज दिखे। लोगों ने स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्णिया पुलिस मुर्दाबाद, पीड़िता को न्याय दो, आरोपियों को गिरफ्तार करो जैसे नारे लगाए।

मक्के के खेत से मिला था लड़की का शव :

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील राय ने कहा कि 12 फरवरी को 14 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। लड़की देर शाम घास लेने के लिए अपने घर से 1 किलोमीटर दूर मक्के के खेत में गई थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जब रात में भी लड़की घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान मक्के के खेत से लड़की का शव बरामद हुआ। जिस जगह लड़की का शव मिला, वहां मक्के के टूटे हुए पौधे थे।
इस घटना को कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। लड़की के गालों पर दांत काटने के कई निशान थे, पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे।

इधर पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं। परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने गैंगरेप और हत्या के बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *