Aaj Ka Rashifal 01 March 2025 : वृषभ,धनु और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 1 March 2025 : आज का राशिफल 1 मार्च 2025: आज 1 मार्च, शनिवार को ज्योतिष गणना बताती है कि आज का दिन वृष, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। चंद्रमा का गोचर दिन रात पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से मीन राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा शुक्र और बुध के साथ शुभ योग बना रहा है। साथ ही चंद्रमा से तीसरे भाव में बृहस्पति का होना भी शुभ है। इन स्थितियों में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें आज का राशिफल:

मेष राशि (Aries) :

मेष राशि वालों के लिए आज 1 मार्च का दिन लाभकारी रहेगा, आपको कमाई के कई अच्छे अवसर भी मिलेंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा, लेकिन रिश्तेदारों से आर्थिक लेन-देन से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप किसी पार्टी मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष राशि (Taurus) :

वृषभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज आप किसी रिश्तेदार की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। अगर आज आप अपने व्यापार में किसी को पैसा उधार देते हैं, तो बाद में परेशानी हो सकती है। संतान से जुड़ी किसी समस्या का आज आपको समाधान मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) :

मिथुन राशि वालों के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति बता रही है कि, आप लंबे समय से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे, परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपको अपनी इच्छा के अनुसार काम करने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आज परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बन रही है, तो आपके लिए चुप रहना ही अच्छा रहेगा।

 

कर्क राशि (Cancer) :

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। इस राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदते हैं तो आपको उससे लाभ होगा। आज शाम को आप अपने बच्चे के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आज आपको अपना मनपसंद खाना मिलने से भी खुशी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज सुख-सुविधाओं की प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों की मदद से आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है। आज आपको व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। अगर पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो धैर्य से काम लें।

कन्या राशि ( Virgo) :

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ जरूरी खर्चे करने पड़ेंगे जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) :

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपको राज्य और समाज से कुछ सहयोग और सम्मान भी मिल सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ खुशी से बिताएंगे। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आप बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको अपने भाई-बहनों से सुख मिलेगा। हालांकि आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप परेशान रहेंगे। आज शाम को आपको अपने बच्चों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) :

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा बढ़ेगी। इसके साथ ही आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज आपको अपनी भावनाओं को किसी और के सामने व्यक्त करने से बचना चाहिए क्योंकि लोग आपका भला नहीं करेंगे बल्कि मन ही मन आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) :

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा और काम पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आपका काम अटक सकता है। आज आपका शाम का समय मनोरंजक रहेगा। आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। आज आपको पिता और चाचा से सहयोग मिलेगा। आज कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) :

आज शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य रूप से सुखद कहा जा सकता है। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे। आज आपके बच्चों की प्रगति से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज बड़ों की मदद से आपको किसी ऐसे काम में सफलता मिलेगी जो लंबे समय से लंबित है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, आपको उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

 

मीन राशि (Pisces) :

आज शनिवार का दिन मीन राशि वालों के लिए आनंददायक रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से परिस्थितियों को अपने पक्ष में रखने में सफल रहेंगे। आज आप अपने दांपत्य जीवन में खुश रहेंगे, आज आप बच्चों और जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आज आपका अपने बच्चों और पत्नी के प्रति प्रेम भी बढ़ेगा। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करके व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।जो लोग बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *