Samastipur News : समस्तीपुर के मोरदीवा में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गयी है। इस हादसे में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या – 3 की है। जहां खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग भड़कने के कारण मो. मुश्तकीम के घर में रखें लाखों के सामान जलकर राख हो गए। इस दौरान सिलेंडर विस्फोट होने के कारण आग ने कई कई घरों को अपनी चपेट में लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे यह अगलगी की घटना हुई है। आग इतनी भयानक थी, कि देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयंकर लपटों में कई परिवारों की संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गई। इस अगलगी में कपड़े, कागजात, अनाज, पंखे, टीवी, और घर में रखे नकद राशि जलकर खाक हो गई। वहीं इस हादसे में आग बुझाने के दौरान गृह स्वामी सहित कुछ ग्रामीण भी झुलस गए।
ग्रामीणों ने बताया कि आग सबसे पहले मो. मुश्तकीम के घर में लगी। उस समय उसके घर में खाना बन रहा था। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली की आस पास के कई घरों को अपनी चपेट में लिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सुचना मिलते ही दमकल की गाड़ी के साथ पहुंची। जिसके बाद अग्निशमन दल ने करीब एक डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया।
इस दौरान आग लगने से गैस सिलेंडर भी विस्फोट कर गया। गनीमत यह रही आग लगने के बाद मो. मुश्तकीम ने घर में रखे गैस सिलेंडर को बाहर निकाल दिया था, नहीं तो भीषण हादसा हो सकता था। इस अगलगी में आधा दर्जन परिवारों के घर और उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए हैं। स्थिति यह है कि अब उनके पास खाने पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने इस हादसे में प्रभावित परिवारों शीघ्र सरकारी राहत मुहैया कराने की मांग प्रशासन से की है।