Samastipur News : विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप ! ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Samastipur News : समस्तीपुर में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के पास की है।

परिजनों ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली कि विवाहिता की मौत हो गई है तो सभी लोग ससुराल पहुंच, तो मृतका का शव घर से बाहर निकाला हुआ था। वहीं परिजनों ने मृत महिला के सास पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

परिजनों ने बताया कि आस-पास रहने वाले लोगों ने उसके मायके फोन कर उसकी मौत की सूचना दी, जबकि ससुराल वालों ने मौत की सूचना नहीं दी। मृतका की पहचान जितवारपुर निवासी अमित कुमार महतो की पत्नी बबीता कुमारी (25) के रूप में हुई है। महिला की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मायके वालों ने यह भी बताया कि महिला की सास अक्सर घर के काम को लेकर उसके साथ मारपीट करती थी। आज सुबह भी सास ने महिला की पिटाई की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *