Aaj Ka Rashifal 30 January 2025 : आज गुरुवार 30 जनवरी का राशिफल बताता है कि शुभ योग के साथ-साथ आज अशुभ विष योग भी बनेगा। क्योंकि आज चंद्रमा मकर राशि से कुंभ राशि में आकर शनि के साथ योग बनाएगा। लेकिन अच्छी बात ये है कि आज चंद्रमा से बारहवें भाव में बुध और सूर्य आएंगे जबकि शुक्र दूसरे भाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानिए आज का राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत करने वाला रहेगा। व्यापार में किसी के साथ साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। आपको सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कोई अच्छा चल रहा काम बिगड़ सकता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आप थोड़े तनाव में जरूर रहेंगे।
वृष राशि (Taurus) :
आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने वाला रहेगा। आपको कोई भी निवेश सोच-समझकर करना चाहिए और किसी की सलाह पर अमल नहीं करना चाहिए। व्यापार में आपको कोई भी काम जबरदस्ती करने से बचना होगा। अगर आप अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर किसी पुराने मित्र से बात कर सकते हैं। आपका बच्चा आपसे कोई मांग कर सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। पैसों को लेकर अगर कोई काम रुका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) :
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी से कोई पार्ट-टाइम काम शुरू करवा सकते हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य किसी शारीरिक समस्या से पीड़ित था, तो उसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) :
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव के कारण आप अधिक तनाव में रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) :
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पिता आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप पर जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने बच्चे के भविष्य पर चर्चा करते हुए कुछ समय बिताएंगे। पदोन्नति मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होकर नाम कमाने का रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। अगर आपके काम में कोई परेशानी आ रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी और आपको कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनकी सलाह आपके व्यापार में फायदेमंद रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) :
आज का दिन आपकी आमदनी में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको धन संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कोई सम्मान मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील काफी समय से अटकी हुई थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए कोई निवेश करेंगे। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कोई भी निवेश थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा फंसने की संभावना है। परिवार में बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है, जिससे आपकी परेशानियां बढ़ेंगी।
धनु राशि (Sagittarius) :
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। ससुराल पक्ष से किसी से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो उसके वापस मिलने की संभावना है। राजनीति में कदम रखने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अगर आपके आसपास कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उस पर चुप रहें, अन्यथा वह कानूनी रूप ले सकता है। लंबे समय के बाद आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे।
मकर राशि (Capricorn) :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है, इसलिए ऐसा होने पर आपको अपनी बात लोगों के सामने जरूर रखनी चाहिए। आपकी संतान को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। दिल की बजाय दिमाग की बात सुनेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) :
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर में किसी पूजा-पाठ आदि के आयोजन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप घर के मामलों को घर पर रहकर ही निपटाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मीन राशि (Pisces) :
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के लोग भी आपसे प्रेम करेंगे, जिससे खुशी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। अगर पैसों को लेकर कोई परेशानी थी तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप कुछ समय बुजुर्गों की सेवा में बिताएंगे।