Aaj Ka Rashifal 9 February 2025 : मेष, कन्या और तुला राशि के लिए खुलेंगे भाग्य के दरवाजे, जानें अपना आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 8 February 2025 : आज 9 फरवरी को ज्योतिष शास्त्र की गणना से पता चलता है कि चंद्रमा आज आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। इस नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा आज मंगल के साथ मिथुन राशि में रहेगा, ऐसे में आज चंद्रमा मंगल की युति से धन लक्ष्मी योग भी बना है, जो मेष, कन्या और तुला राशि के लिए लाभकारी रहेगा। इनके साथ ही आज किन राशियों को भाग्यलक्ष्मी का लाभ मिलेगा, जानिए आज का राशिफल :

मेष राशि (Aries) :

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आपके पास किसी नए काम की जिम्मेदारी आएगी। अगर आप अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज शाम को आप मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आप खुश होंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की इच्छा पूरी करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में आज आपको अपने प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई योजना टल सकती है।

वृष राशि (Taurus) :

वृषभ राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपके काम में कुछ परेशानी और उलझन हो सकती है। आपको बहुत धैर्य और संयम के साथ परिस्थिति को संभालना होगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। वैसे आज दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में अगर कोई बाधा आ रही थी तो वह दूर होगी। आज आप अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) :

आज मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल का शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में अगर परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज वह खत्म हो जाएगा। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपनी योजनाएं बहुत सोच-समझकर बनानी होंगी, नहीं तो सफलता मिलने की संभावना कम रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी। प्रेम जीवन में नयापन और मधुरता आएगी। अगर आज किसी काम के लिए जोखिम उठाना पड़े तो खूब सोच-विचार कर लें। आज आपके घर पर कोई मित्र या मेहमान आ सकता है।

 

कर्क राशि (Cancer) :

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन आपका जीवनसाथी आपकी स्थिति को समझेगा और आपको उनसे पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे मिलने का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।

सिंह राशि (Leo) :

सिंह राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आप अपने लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां भी आएंगी, इसलिए जरूरी है कि आप आज अपनी कार्ययोजना के लिए बेहतर योजना बनाकर काम करें, इससे आप नए और पुराने कामों को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। अगर आप किसी मीटिंग में जा रहे हैं तो समय से निकलें नहीं तो परेशानी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने वरिष्ठों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला रहेगा। कुछ अनचाहे खर्चे भी होंगे।

कन्या राशि ( Virgo) :

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपका कोई पुराना काम आज आपको फायदा पहुंचा सकता है। प्रेम जीवन के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। प्रेम जीवन में अगर आपने अभी तक अपने प्रेमी को अपने जीवनसाथी से नहीं मिलवाया है तो आज आप अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। आज आपको व्यापार में कुछ परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन और सावधानी से काम करना होगा, क्योंकि आपके विरोधी मौके की ताक में बैठे हैं।

तुला राशि (Libra) :

तुला राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। हालाँकि, आज यात्रा के दौरान आपको सावधान रहना होगा। आपकी कोई पसंदीदा वस्तु खोने या चोरी होने का डर है। अगर छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज व्यापार में धन लाभ से आप प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपका प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाइयों के मार्गदर्शन और सहयोग से आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, इसलिए आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल होंगे। जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) :

धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपने पिता से सलाह अवश्य लें, पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आप कामकाज के तनाव को दूर करके कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। प्रेम जीवन में अपनी वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि (Capricorn) :

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग मिलेगा और आपके जीवन में प्रेम भी बना रहेगा। आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है। आज आपको अपने परिवार या बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जो लोग सामान का व्यापार करते हैं या सौंदर्य वस्तुओं का शौक रखते हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रह सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) :

शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर माहौल उनके अनुकूल रहेगा। आपके विचारों और सुझावों को आज कार्यस्थल पर मान्यता मिलेगी। आज अधिकारियों के साथ भी आपका बेहतर तालमेल रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आप शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति से मिलने का भी मौका है। प्रेम जीवन में आज आप अपने प्रेमी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

मीन राशि (Pisces) :

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। कोई अप्रत्याशित सूचना मिलने से मानसिक परेशानी और चिंता बढ़ सकती है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ेगा जो आपको न चाहते हुए भी उठाने पड़ेंगे। वैसे आज आपके सितारे यह भी कहते हैं कि अगर आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। अगर नौकरी या व्यापार में कोई परेशानी चल रही है तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आज प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *