Aaj Ka Rashifal 10 February 2025 : 10 फरवरी सोमवार, आज मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर होने से बहुत अच्छा शुभ योग बन रहा है। चंद्रमा अपनी ही राशि में स्थित होकर पुनर्वसु से पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। इसके चलते आज सप्ताह के पहले दिन शशि नमक शुभ योग बनेगा। इस योग के शुभ प्रभाव से आज मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। लेकिन धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
मेष राशि वालों आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको अत्यधिक सावधानी से काम लेना होगा। आज अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, स्वास्थ्य कारणों से भी धन खर्च हो सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी आज बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि (Taurus) :
आज वृषभ राशि के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका आत्म-सम्मान बढ़ेगा। किसी पूर्व परिचित के माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है, तो वह खत्म हो जाएगी। आज शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। व्यापार में आपका अटका हुआ माल निकल सकता है। आज ऑफिस में बॉस के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना है। हालांकि, नौकरी बदलने के आपके प्रयास सफल होंगे।
मिथुन राशि (Gemini) :
आज सप्ताह के पहले दिन मिथुन राशि वालों को शांति और संयम से काम लेना होगा। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, लेकिन आप चतुराई और अनुभव से समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। खोया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। चंद्रमा आपकी राशि में आकर शुभ लाभ दिलाएगा। आपकी बातचीत की कला प्रभावशाली रहेगी। अपने व्यवहार कौशल से कल लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बड़े लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं का आंकलन अवश्य कर लेना चाहिए, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से भी आपको लाभ होगा। आज शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार आएगा। लेकिन बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धन में वृद्धि की संभावना है। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से खुद का ख्याल रखना जरूरी होगा। अगर आप पिछले कुछ दिनों से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आप अपने बच्चे के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। बच्चों के एडमिशन के प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिल सकेगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको धन कमाने का अवसर मिलेगा। आज कोई बुजुर्ग आपकी बातों से नाराज हो सकता है, इसलिए बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहेगा।
तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वालों को आज अपने सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। साझेदारी के व्यवसाय में आपकी कमाई बढ़ेगी। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक समय भी बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को आज सफलता पाने के लिए मानसिक भटकाव से बचना होगा। शाम के समय आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपको अपना रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ जाएगा। व्यवसाय के लिहाज से कमाई के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको व्यवसाय में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी सहकर्मी की बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आज आपके खर्चे भी बढ़ने वाले हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अकाउंट या बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको शेयर बाजार में जोखिम उठाने से बचना चाहिए।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि जो लोग नौकरी पाने या नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपने जो भी काम सोच रखा है, वह भी आज पूरा हो सकता है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज प्रेम जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता से सहयोग मिल सकेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन शुभ रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर शिकायत भी कर सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको सावधान रहना होगा, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि व्यापार करने वाले लोगों को आज खूब लाभ होगा। आपके किसी फैसले से भविष्य में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है। शाम को आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवन में आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।