Aaj Ka Rashifal 18 February 2025 : आज 18 फरवरी मंगलवार को चंद्रमा का गोचर स्वाति नक्षत्र से दिन रात चित्रा उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के कारण शुक्र और चंद्रमा आज एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में रहेंगे। ऐसे में आज वसुमती नाम का योग बनेगा। जिसके कारण आज मंगलवार का दिन मिथुन, कर्क और कुंभ राशि के लिए विशेष शुभ रहेगा। मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज क्या कहते हैं सितारे, कैसा बीतेगा दिन, जानें आज का राशिफल :
मेष राशि (Aries) :
मेष राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि भाग्य का साथ आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से लाभ और सहयोग मिल सकता है। आज शाम को आप अपने दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको व्यापार में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) :
वृष राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए मन के भटकाव से बचना होगा। आज शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको लाभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini) :
मिथुन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। आज आपको पूरे दिन व्यापार में छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। आज कोई अटका हुआ पैसा मिलने से भी आप प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में अगर कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातक अगर आज दूसरी नौकरी की तलाश में हैं, तो आज उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) :
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपको सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे। नौकरी में आज आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी। सहकर्मियों और मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आज आपको व्यापार और शेयर में सावधानी से पैसा लगाना होगा, निवेश में जोखिम से नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के काम की आज लोग प्रशंसा करेंगे। मित्रों और परिचितों से आपको सहयोग मिलेगा। शाम को आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे, कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है।
सिंह राशि (Leo) :
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। जो लोग बीमार हैं, आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज आपके पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में आज लाभ पाने के लिए आपको काफी प्रयास करने होंगे। आज आपको अपने घर या व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें, ईश्वर का ध्यान करते हुए अपना काम करते रहें, चिंताओं का समाधान होगा।
कन्या राशि ( Virgo) :
कन्या राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप किसी काम को दूसरों से करवाने की सोचेंगे, तो वह बाद के लिए टल सकता है, इसलिए आज महत्वपूर्ण काम खुद ही करने की कोशिश करें। छात्रों को आज दोस्तों और शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। अगर कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही है, तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से उसका समाधान भी हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
तुला राशि (Libra) :
तुला राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपके परिवार में कुछ उलझन और परेशानी हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप दिन का काफी समय दूसरों की मदद करने में बिता सकते हैं। लेकिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा, नहीं तो दूसरों की वजह से आपका खुद का काम बिगड़ सकता है। आज शाम के समय आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज नौकरी में अधिकारियों से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना और भावुकता से बचना आपके लिए जरूरी है। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। आपके प्रतिद्वंद्वी और सहकर्मी भी आपको उलझन और परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे में आज आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना होगा ताकि आपको उनका सहयोग मिल सके। वैसे अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको विदेश यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधाओं की चाहत और शौक पर धन खर्च हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) :
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आप लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। अगर आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, लाभ में वृद्धि से आपको खुशी मिलेगी। आज आप शाम का समय अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का भी मौका मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) :
मकर राशि वाले आज भावुक और दयालु रहेंगे। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। जिन लोगों का काम विदेश से जुड़ा है, उन्हें आज कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने से खुशी होगी। आज नौकरी में भी आपके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी रहेंगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिता सकते हैं और उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा साथ ही माता के साथ तालमेल भी बनाए रखना होगा। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी और सकारात्मक रहेगा। कुछ भौतिक सुख-सुविधाएँ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जमीन, वाहन आदि खरीदने के आपके प्रयास भी आज सफल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी स्रोत से अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। आज आप अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा।
मीन राशि (Pisces) :
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। अगर आपको अपनी संतान से जुड़ी कोई समस्या थी तो आज आप उसका समाधान खोजने में सफल रहेंगे। कोई विशेष उपलब्धि हासिल करके आप प्रसन्न रहेंगे। मीन राशि के छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने परिचित की मदद से आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। आज आपको अपने पिता से भी लाभ मिलेगा और सरकारी क्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलेगी।