थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खानपुर गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत इस्तिहार वारंट जिसका CR-808/011/TR-1517/2025-में फरार चल रहे अभियुक्त (1)चन्द्रबली महतो (2)देवनारायण महतो दोनों पिता-स्वर्गीय रामाश्रय महतो-ग्राम-खानपुर-थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त चन्द्रबली महतो एंव देवनारायण महतो पिता रामाश्रय महतो-ग्राम-खानपुर- थाना खानपुर के विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत इस्तिहार वारंट में फरार चल रहा था ।
जिसे बीती घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में दोनों अभियुक्त को उपस्थापन हेतु भेजा गया है।