नेपाल:मलंगवा नगरपालिका के द्वारा आयोजित बज्जिका महोत्सव- २०८१ के लिए बिहार के पांच साहित्यसेवी नेपाल पधारे

1 मार्च को आयोजित होगा कार्यक्रम_____डॉ० संजय ( नेपाल से) – मलंगवा नगरपालिका के 38 वां स्थापना दिवस जो 1 मार्च 2025 को आयोजित है , कार्यक्रम के लिए कार से बिहार से पांच साहित्यसेवी नेपाल के सर्लाही, मंगलवा पहुंचे जहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शुक्रवार की सुबह नेपाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बिहार के वैशाली जिले से मणिभूषण प्रसाद सिंह अकेला, डॉ० शिव बालक राय प्रभाकर, अवधेश तृषित, डॉ० संजय ‘विजित्वर’ तथा सीतामढ़ी के रामकिशोर सिंह चकवा सायंकाल सर्लाही, मलंगवा पहुंचे। सोनवर्षा हनुमान मंदिर के समीप नेपाल बार्डर पार करने के बाद बज्जिका साहित्य समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यसेवी रामचन्द्र महतो कुशवाहा तथा सचिव, मुकेश कुमार मिश्रा ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा – नेपाल के धरती पर अपने सब के स्वागत हय।

इसके बाद रामचन्द्र महतो कुशवाहा अपने निवास स्थान पर ले गये और चाय, नास्ता कराने के बाद यहाँ का विशेष अंगवस्त्र (पट्टिका) पहनाई और माथे पर मंगलाचार के साथ तिलक लगाया और स्वरचित पुस्तकें भेट की। इस क्रम में बज्जिका साहित्य समाज की उपाध्यक्ष महोदया तथा सदस्य गुड्डी साह भी थीं |

जिन्होंने स्वरचित बज्जिका गीत से अतिथि साहित्यसेवीयों का स्वागत किया। इसके बाद होटल महेन्द्र में रात्रि विश्राम के लिए ठहराया। बिहार से पहुंचे पांच साहित्यसेवी नेपाल के साहित्यसेवी के इस आतिथ्य से भाव विभोर होकर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *