मुंगेर में सजेगा रंग कलाकारों की महफिल, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नेपाल के कलाकार देंगे प्रस्तुति

मुंगेर के बरियारपुर में 14 फरवरी से सजेगा रंग कलाकारों की महफिल, आस्ट्रेलिया , श्रीलंका और नेपाल सहित देश के कई राज्यों के 18 नाट्य और नृत्य मंडली इस तीन दिवसीय 25 वां अंतराष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ में करेगें अपनी कला की प्रस्तुति। सारी तैयारी पूरी।

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बरियारपुर में वर्ष 2001 से अंतरराष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ संस्था के द्वारा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। पर इस बार इस संस्था के द्वारा सिल्वर जुबली वर्ष मनाते हुए 25 वें अंतरराष्ट्रीय अंग नाट्य यज्ञ के द्वारा विदेशी कलाकारों के तीन टीम को भी आमंत्रित किया गया है।

जिससे इस आयोजन का एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिल गया है। इस संस्था के अध्यक्ष और सचिव ने बताया कि इस नाट्य संस्था के द्वारा लगातार प्रत्येक वर्ष नाट्य महोत्सव के आयोजन किया जाता रहा है। इस बार 14 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक यह महोत्सव चलेगा। जिसमें इस बार श्रीलंका , आस्ट्रेलिया और नेपाल की विदेशी नाट्य कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

वही सभी 14 फरवरी तक यहां पहुंच जाएंगे। साथ ही कई राज्यों के भी टीम यहां पहुंच रही है। साथ ही अंतिम दिन बरियारपुर के सड़कों पर रंग जुलूस का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश और विदेशी की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

वहीं झारखंड के रांची से आई नाट्य मंडली ने बताया कि इस तरह के आयोजन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। और जब देश विदेश के कलाकार एक जगह जुटते है तो एक दूसरे से काफी चीजें सीखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *