फुल्लीडुमर प्रखंड के सभी पी डी एस दुकानदार संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, अनाज वितरण कार्य ठप उपभोक्ता परेशान।

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। फूली डूमर प्रखंड के सभा भवन में शुक्रवार को प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार प्रखंड संघ के अध्यक्ष कमलाकांत यादव के अध्यक्षता में अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी भी उपस्थित थे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के मौजूदगी में प्रखंड के सभी पी डी एस दुकानदार अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 फरवरी से लेकर डटे हुए हैं। पी डी एस दुकानदारों को हड़ताल पर चले जाने के कारण अनाज वितरण का कार्य ठप हो गया है। इस दौरान शुक्रवार को इसकी लिखित ज्ञापन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार के कार्यालय में दिया गया। एवं ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी सभी पीडीएस दुकानदारों के मौजूदगी में 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलाकांत यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश संघ की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर राज्य के हर जिले में एवं हर प्रखंड में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह भी बताया गया कि जब तक सरकार हम लोगों की मांग को पूरी नहीं कर देती है तब तक अनिश्चिंतकालिन हड़ताल जारी रहेगा। हमारी मांगे निम्न प्रकार की है ₹300 प्रति कुंतल कमिशन, आजीवन अनुकंपा का लाभ, साप्ताहिक छुट्टी , अनाज मापतोल शुल्क, ऐसी मांगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध मे जिला पदाधिकारी बांका अनुमंडल पदाधिकारी बांका को भी फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बिहार राज्य संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में उपलब्ध करा दी गई है। इस मौके पर आज के इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी प्रखंड संघ के अध्यक्ष कमलाकांत यादव विजय भगत कृष्णानंद यादव पूरन मंडल मुरारी सा सतीश चंद्र राय सुभाष कुमार संदीप पंडित शंकर यादव प्रियंका देवी अंजू देवी नवल किशोर शाह लक्ष्मण शाह अनिल भगत बद्री प्रसाद यादव कमलेश्वरी प्रसाद राव पुष्प लता कुमारी आदि अन्य गन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *