जन सुराज पार्टी की बक्सर अनुमंडल प्रखंड समिति की हुई घोषणा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जन सुराज पार्टी द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड समिति की घोषणा को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय बायपास रोड में बैठक की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन, जिला अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, संगठन महासचिव अरविंद पाण्डेय, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनजी पाण्डेय और बजरंगी मिश्रा, अनुमंडल संगठन महासचिव रवि भूषण पासवान, कार्यालय प्रभारी विजय पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बक्सर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूती देने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमे बक्सर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष कविता देवी, महासचिव संजय कुमार सिंह, किसान अध्यक्ष राजकुमार चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गयी। चौसा प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार चौबे, महिला अध्यक्ष ममता देवी, महासचिव जगदंबा वैद,किसान अध्यक्ष सुनील कुमार चौबे बनाया गया। राजपुर प्रखंड अध्यक्ष हबीश मीर, महिला अध्यक्ष निशा देवी, महासचिव दीपक राम, किसान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को बनाया गया। इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष: संजय कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, महासचिव सर्वेश कुमार पाठक, किसान अध्यक्ष सुरेमन राय को बनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *