दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर बक्सर में मनाया गया विजयोत्सव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर मनाई जीत की खुशी                                                                   बक्सर खबर। दिल्ली में 27 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक पर विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली की कमान एक महिला, रेखा गुप्ता, के हाथों में सौंपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अटल संदेश और अटल विश्वास को परिभाषित करता है। उन्होंने कहा कि धरौली निवासी डॉ पंकज सिंह का दिल्ली में विधायक बनने और उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से जिलेवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है।

उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के मतदाताओं ने भ्रष्टाचार और झूठे वादों वाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण को दिए गए सम्मान की झलक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मोदी जी का आभार, दिल्ली में भाजपा सरकार” जैसे गगनभेदी नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया।

वीर कुंवर सिंह चौक पर खुशी का इजहार करते भाजपा के कार्यकर्ता।

इस विजयोत्सव कार्यक्रम में भाजपा के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह, प्रदीप दुबे, अनिल पांडेय, पूनम रविदास, निर्भय राय, राजेश सिन्हा, तेज प्रताप सिंह, सिद्धनाथ सिंह, धनंजय राय, विनोद राय, मिठाई सिंह, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, कंचन देवी, चंदा पांडेय, पुष्पांजलि देवी, शिला त्रिवेदी, सौरभ तिवारी, अमरेन्द्र पांडेय, दीपक पांडेय, सोनू राय, अजय भट्ट, आशा नंद सिंह, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार एवं उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *