खुशखबरी:-  धनसोई में 98 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी दो लेन बाईपास सड़क!  

बीआरएन  बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान धनसोई बाजार में बाईपास सड़क बनाए जाने की घोषणा के क्रियान्वयन पर मंगलवार को कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई।जिससे धनसोई बाजार के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला के प्रति आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि प्रगति यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी से मिल कर आए दिन धनसोई बाजार लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराते हुए धनसोई बाजार में बाईपास सड़क का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया था।प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंड़ी दे दी थी। मंगलवार को प्रगति यात्रा के आलोक में पथ प्रमंडल बक्सर के अंतर्गत दो लेन धनसोई बाईपास सड़क 98 करोड़ 24 लाख नब्बे हजार अनुमानित लागत की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *