बीआरएन बक्सर। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन लोकहित के कार्यो में लगातार तत्परता दिखाते हुए शनिवार के अहले सुबह स्टेशन परिसर स्थित अखबार सेंटर पर सभी हॉकरों मे कंबल वितरण किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशों के अनुसार शाहाबाद संयोजक रविराज की उपस्थिति में कंबल वितरण का कार्य किया गया। सभी हाॅकर कंबल वितरण से काफी अह्लादित रहे। इस दौरान शहाबाद संयोजक रविराज ने कहा कि कड़ाके की सर्द हवा की दर्द तरोताजा अखबार की खबरों से अवगत होने वाले पाठकों का कहां पता। ये तो केवल हाॅकर ही बता सकते हैं। कैसे साल के 365 दिनों लोगों को दुनिया के बारे में जानकारी हासिल कराते हैं। इस कड़ाके की सर्द में भी वे केवल लोगों तक अखबार में परोसे खबरों को पहुंचाने के लिए सुबह के चार बजे ही अखबार सेंटरों पर पहुंच जाते हैं। सुबह की पहली किरण पहुंचने से पहले लोगों को समाचार पढ़ाने के लिए हाजिर रहते हैं। ऐसे कर्मवीरों के सम्मान में फाउंडेशन का यह कर्तव्य कुछ भी नहीं है। हम आगे भी इनके सेवा में हाजिर हैं।
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने बांटे अखबार वितरण करने वालों के बीच कंबल…
