न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के चीनी मिल इलाके में बीते 24 फ़रवरी को 6 वर्षीय बच्ची धारा प्रवाहित ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से झुलस गयी थी, जिसका इलाज पटना अपोलो में चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुयी है। वही डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 21 चीनी मिल निवासी वेद उपाध्याय की 6 वर्षीय पुत्री वेदिका उपाध्याय 24 फ़रवरी को अपने घर के छत पर खेल रही थी इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे धारा प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गयी।आनन फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्स्कों ने प्राथमिक इलाज के पश्चात रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर पटना अपोलो में भर्ती कराया जहा इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुयी है।
इस सम्बन्ध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार ने बताया की बिहार सरकार का निर्देशानुसार विभाग को घरों के आसपास ग्यारह हजार वोल्ट तार को कवर तार लगाना है। वही चीनी मिल मोहल्ले के दर्जनों घरों के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट के तार गुजरते है जिसे हटवाने के लिए पत्राचार किया गया है लेकिन अब तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। वही पूर्व में भी इस तरह के घटना हो चुका है बावजूद विभाग द्वारा ग्यारह हजार वोल्ट के तार को हटाने के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है।