शादी से पहले दूल्हा गायब, परिजन परेशान

– दो दिन पहले उड़ीसा से आया था बक्सर
बक्सर खबर। घर वाले बेटे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि उसकी शादी तय थी। पांच मार्च को ही वह ट्रेन से बक्सर स्टेशन पर उतरा। उसके बाद से लापता है। घर वाले उसकी तलाश कर के थक चुके हैं। अंतत: इसकी शिकायत बक्सर नगर थाने में दर्ज की गई है। पूछने पर नगर थानाध्यक्ष ने बताया युवक का नाम सुनील कुमार है। यह टाटा कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता है। ऐसा परिवार वालों ने पुलिस को बताया है। यह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया, थाना रसड़ा, ग्राम परासिया का रहने वाला है। पुलिस की जांच में यह तो पता चला है।

वह ट्रेन से बक्सर स्टेशन पर उतरा था। ऑटो रिक्शा में बैठा भी लेकिन, उसके बाद से कोई पता नहीं है। इसके पास फोन नंबर हैं। जो लगातार बंद आ रहे हैं। वह कहां गया, इसकी तस्दीक नहीं हो पा रही है। परिजन परेशान और पुलिस यह जानकर हैरान है। 32 वर्ष का युवक ऐसा क्यूं कर रहा है। अगर स्वयं घर नहीं जाना चाहता। तो पूरी सच्चाई उसे परिवार को बताना चाहिए। लेकिन, उसके अचानक लापता होने से तरह-तरह की आशंकाओं को बल मिल रहा है। अगर इस युवक के बारे में आप सभी को कुछ जानकारी हो तो नगर थाना बक्सर के मोबाइल नंबर 9431822335 पर सूचना दे सकते हैं। अथवा इनके परिजनों को 7008252325 पर जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *