भाजपा युवा नेता अमित पाण्डेय के नेतृत्व मे 11 मार्च को होली मिलन समारोह !

होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का है त्योहार – अमित पाण्डेय

बीआरएन बक्सर। ऋतुराज बंसत के उल्लास पूर्ण आगमन पर राग रंग और आनंद का महीना फाल्गुन मधुमास में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय के द्वारा होली मिलन समारोह सह भाजपा जिलाध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन 11 मार्च मंगलवार को 11 बजे दिन से छोटकी सारीमपुर काली स्थान मंदिर के समीप भव्य एवम शानदार तरीके से होने जा रहा है ।ज्ञात हो कि हिन्दुओं के पवित्र पर्व होली से पहले कई संगठनों , संस्थाओं एवम पार्टियों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पाण्डेय ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का संदेश देता है। इस प्रेमिल होली के रंगों में मने अनुरंजित कर आपसी प्रेम, सदभाव, सौहार्द ओर भाईचारे की मिशाल पेश करने के लिए सभी सादर आमंत्रित हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *