न्यूज़ विज़न। बक्सर
30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के तत्वाधान में ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित किया गया। ‘बी’ प्रमाण पत्र की प्रैक्टिकल शनिवार को हुई एवं लिखित परीक्षा रविवार को एम.भी. कॉलेज, बक्सर में ही हुयी। परीक्षा 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन और 42 बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुप कुमार के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
परीक्षा में लगभग 482 कैडेटों ने भाग लिया। जिनमें 211 कैडेट 30 बिहार बटालियन के और 24 कैडेट 5 बिहार बटालियन, आरा के भी शामिल हुए। इस संबंध में कैंप कमांडेंट कर्नल ने बताया की ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा चार भागों में होती है। इसमें से एक प्रैक्टिकल और तीन विषयों की लिखित परीक्षा होती है। उन्होंने बताया विगत शनिवार को ही प्रैक्टिकल परीक्षा ले लिया गया। इसमें मॉकड्रिल, फिल्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राइफल ड्रिल व मैप रीडिंग का परीक्षा लिया गया है। लिखित परीक्षा का सीधा प्रसारण भी हुआ। उन्होंने बताया की कैडेटो के पास होने के लिए चारो विषयों में पास होना जरूरी है। इस परीक्षा के दौरान 30 बिहार के सभी पी.आई, ए.एन.ओ और 5 बिहार के भी सभी ए.एन.ओ. पी.आई और जी.सी.आई मौजूद रहें।