न्यायिक परिसर में रंगों की बहार, बार और बेंच ने मिलकर मनाया होली मिलन

न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने गले मिलकर बांटी खुशियां                                                        बक्सर खबर। व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिलकर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बार और बेंच के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली मिलन समारोह न्यायालय परिसर के बरामदे में आयोजित हुआ, जहां सभी ने मिलकर रंगों के पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने भारतीय संस्कृति में होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होली को वसंतोत्सव भी कहा जाता है, जो उत्साह और उमंग का पर्व है।

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश हर्षित सिंह को इस यादगार आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि बार और बेंच का ऐसा संगम न्यायिक कार्यों में समन्वय और सौहार्द का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को न्यायालय का अंतिम कार्य दिवस रहा और गुरुवार से चार दिनों का अवकाश रहेगा। न्यायालय आगामी सोमवार को पुनः खुलेगा। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज, राकेश कुमार राकेश, रघुवीर प्रसाद, प्रेम चंद वर्मा, अजित कुमार शर्मा, सीजीएम देवेश कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बबन ओझा, महासचिव बिंदेश्वर पांडेय, नंद गोपाल, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, सरोज उपाध्याय, कृपा शंकर राय, गणेश ठाकुर, शेषनाथ सिंह समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *