‌‌‌ ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

-इटाढ़ी बाजार से घर लौट रही थी महिला, वाहन जब्त
बक्सर खबर। ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। उसके दोनों सवार घायल हो गए। लेकिन, उनमें से एक महिला सवार की मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार को इटाढ़ी थाना के जलवासी मार्ग पर दोपहर के वक्त हुई। सूचना के अनुसार मृत महिला सुमित्रा देवी (55 वर्ष) पति काशीनाथ सिंह ग्राम खनिता की निवासी थी। किसी काम के सिलसिले में इटाढ़ी बाजार आई थीं। यही से अपराह्न तीन बजे के लगभग अपने गांव खनिता लौट रहीं थी।

तभी रास्ते में जलवासी गांव के समीप ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक को तो हल्की चोटें आई लेकिन, अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोग उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक साथ था। उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी। वे भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन, वे सिर्फ हाथ मलते रह गए। क्योंकि ट्रैक्टर चालक भी अब कार-जीप की रफ्तार में जो चलते हैं। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची थी। उसने बाइक व ट्रैक्टर दोनों को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *