जन सुराज पार्टी के विस्तार कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

550 लोगों की भागीदारी, 175 नए सदस्यों से बढ़ी ताकत                                                                 बक्सर खबर। सदर प्रखंड के बोक्सा गांव में सोमवार को जन सुराज विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मुखिया अरुण कुशवाहा और संगठन सचिव करुणानिधि दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में 550 से अधिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तथागत हर्षवर्धन ने कहा, “बिहार को नई दिशा देने के लिए मजबूत नीति और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। जन सुराज केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बिहार के सुनहरे भविष्य की नींव है।”

पूर्व मुखिया अरुण कुशवाहा ने ग्राम स्तर पर जन सुराज के विस्तार पर जोर देते हुए कहा, “यह आंदोलन गांव, गरीब और वंचितों की आवाज को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।” महिला जिलाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया और कहा, “जब बिहार की महिलाएं एकजुट होंगी, तो बदलाव निश्चित रूप से आएगा।”

जन सुराज के कार्यक्रम में शामिल लोग

प्रदेश कार्य समिति सदस्य बजरंगी मिश्रा और राज्य कार्य समिति सदस्य धनजी पांडेय ने भी जन सुराज के पांच संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में 175 नए लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ली। जन सुराज के पांच संकल्पों पर गहन चर्चा कर जनता को जागरूक किया और संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। 550 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने जन सुराज के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को स्पष्ट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *