न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय के वर्ग 06 से 10वीं तक की कक्षा भवन का डीएम अंशुल अग्रवाल ने उद्घाटन किया। सर्वप्रथम डीएम का केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने बुलबुल घेरा से स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। उदघाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय के कक्षाओं का अवलोकन किया गया।
डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र छात्राओं के हित में प्रशासन के विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय के पश्चात केन्द्रीय विद्यालय को भवन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि जीवन में समस्याएं आती रहती है। समस्या से कभी भी घबराना नहीं चाहिए बल्कि समस्या से डटकर सामना करना चाहिए। सकारात्मक मनोभाव से प्रयास किया जाय तो हर समस्या का समाधान संभव है। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को कठिन परिश्रम कर अपने माता- पिता, जिले एवं राज्य का मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एम०पी० हाई स्कूल के अहिल्या भवन के 08 कमरों को केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर की वर्ग 06 से 10 तक की कक्षाओं के संचालन हेतु आवंटित किए गए हैं। इस भवन में लगभग 250 विद्यार्थियों के साथ केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर की माध्यमिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। केन्द्रीय विद्यालय में लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर लैब विकसित किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रथम तल की रेलिंग के ऊपर अतिरिक्त रॉड लगाई गई हैं। प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु स्टेज का निर्माण कराया गया है। पीने के स्वच्छ पानी हेतु 50 लीटर क्षमता वाला RO वाटर फिल्टर लगाई गई है। बालकों एवं एक बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त खेल मैदान में मिट्टी की भराई एवं समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। अनाधिकृत प्रवेश को रोकने हेतु भवन की पिछली दीवारों पर कंटीले तार लगाए गए हैं।