भूकंप के खतरों से सजग हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र

भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, छात्रों में जागरूकता का संचार                                                                   बक्सर खबर। स्थानीय इटाढ़ी रोड स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 15 से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को भूकंप से सुरक्षा के उपायों और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में सेमिनार, क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रदर्शनी जैसे आयोजन शामिल हैं। गुरुवार को भूकंप सुरक्षा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र राजीव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राम नरेश राय ने कहा, “भूकंप सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भूकंप के खतरों के प्रति सजग करना और उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी देना है। यह पहल छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।” क्विज प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहायक प्राध्यापक डॉ जीवेश उज्जवल, डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह, सुकेत कुमार, आकृति, और उत्कर्ष राज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगामी दिनों में भूकंप सुरक्षा से संबंधित सेमिनार और प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक भाग लेंगे। यह आयोजन महाविद्यालय के लिए एक नई ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *