अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बक्सर खबर । कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव के पास एनएच-922 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उड़ियानगंज निवासी संजय राजभर (34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह निर्मल राजभर का पुत्र था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार की रात संजय नया भोजपुर में काम समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब 9 बजे लेवाड गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद संजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने घटना देख तुरंत कृष्णाब्रह्म थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल संजय को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।                                                  परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- घटना की सूचना मिलने पर संजय के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां का माहौल गमगीन हो गया। संजय अपने पीछे पत्नी प्रियंक देवी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस असामयिक मौत से परिवार सदमे में है।                                                पुलिस ने शुरू की जांच- अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *