न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री व भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल ने चंडीगढ़ से हरियाणा की बेहतरीन कवरेज करने वाले सुप्रशिद्ध समाजसेवी व पंजाब हरियाणा हिमाचल चंडीगढ़ के स्टेट हेड भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल एवं जय हिंद जबाब न्यूज़ पेपर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार बक्सर जिले के निवासी ओम प्रकाश राय को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि) हरियाणा प्रान्त का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
शनिवार को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास हरियाणा में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड की तरफ से उपस्थिति दर्ज कराते हुए हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने हरियाणा के जनप्रिय एवं लोक कल्याण के लिए समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की एवं उन्हें एक ग्रीटिंग कार्ड के साथ फूलों का एक बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।
अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश राय ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री को भरोसा दिलाया है कि वे समस्त हरियाणा प्रान्त के साथ साथ चंडीगढ़ हरियाणा सचिवालय में पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच से जोड़ कर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच में पत्रकारों की समस्त दिक्कतों को ले कर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल, सूचना जन सम्पर्क विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ के महानिदेशक के एम पांडुरंगन व अन्य मंत्रियों के माध्यम से प्रमुखता के साथ निदान करवाएंगे।