76 वें गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक किला मैदान में डीएम अंशुल अग्रवाल ने फहराया तिरंगा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के ऐतिहासिक किला मैदान में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। इसके पूर्व डीएम ने नगर के शहीद स्मारक पर पहुंच शहीदों को पुष्पांजलि किया। तत्पश्चात किला मैदान में पहुंचकर एसपी शुभम आर्य के साथ परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद किला मैदान स्थित मुख्य मंच पर पहुंच झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। साथ ही एमपी हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

 

झंडोतोलन के पश्चात जिले के नागरिकों को सम्बोधित करते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा की हमें विश्व का सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्व है। वही बक्सर जिला विगत वर्ष चहुमुखी विकास किया है जिसमे समाज के प्रत्येक वर्ग को बढ़ने का मौका मिला। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।  इसके साथ ही डुमरॉव में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल जीवन हरियाली के तहत सरकार  कार्य जिले में विभिन्न कार्य हो रहे है।  वही उन्होंने कहा की लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत जिले के लोगों को न्याय मिल रहा है।  जिससे जिला राजयभर में प्रथम स्थान पर कई महीनों से अपनी जगह बनाया हुआ है। जिले के अनेकों पंचायतों में मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। 

 

डीएम के संबोधन के पूर्व सैप जवानहोमगार्ड के जवानमहिला पुलिस बल और बिहार पुलिस के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। वहीं 76 वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा भव्य झांकीयों का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमे सबसे आगे शिक्षा विभाग की झांकिया रहा जिसमे दिव्यांगों  शिक्षित  करने एवं छात्राओं को स्वालम्बन बनने की विधा सिखाया जा रहा है।  जिसके पश्चात् जिला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत गांव को कैसे स्वच्छ बनाया जा रहा है। उद्योग विभाग, केंद्रीय कारा, बाल विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर मिल रही सुविधाएं एवं टीवी मुक्त पंचायत, जीविका, जन शिक्षण संस्थान, पुलिस विभाग द्वारा डायल 112, अग्निशमन विभाग, उत्पाद विभाग के द्वारा नशा मुक्त बिहार खुशहाल परिवार के अलावा अन्य झांकिया प्रस्तुत की गयी।

 झंडोतोलन के दौरान मुख्य मंच पर एसपी शुभम आर्यएडीएम कुमारी अनुपम सिंह,  एसडीओ धीरेन्द्र मिश्राडीएसपी धीरज कुमारसुचना जनसम्पर्क पदाधिकारी सौरव आलोक समेत अनेको पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन बिमल कुमार सिंह एवं सुनीता पांडेय ने किया। 

वीडिओ देखें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *