सामाजिक कार्यकर्ता की माता के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व मंत्री निराला 

बीआरएन धनसोई: धनसोई पंचायत के अमरपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह की दिवंगत माता श्यामसुंदरी देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री निराला ने कहा कि उनकी माता का स्वभाव काफी मधुर था। ज्ञात हो कि सौ वर्षीय माता अपने पीछे काफी भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

वहीं इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि बरमेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया मनोज साह, राजनारायण सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के रितेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष लखन मल्होत्रा, भाजयुमो जिला संयोजक अरविंद पासवान, अमित कुशवाहा, सुगंध राम, दीपक सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *