मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

प्रगति यात्रा के दौरान सूबे के मुखिया नितीश कुमार आगामी 15 फरवरी को बक्सर पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्टार पर तैयारियां की जा रही है। साथ ही शहर के जिन-जिन रास्ते से उनका काफिला गुजरेगा उसका कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य में नगर परिषद अहम भूमिका निभा रही है।

 

नगर परिषद की सभापति कमरून निशा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर नगर परिषद द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। नगर के किला स्थित अतिथि गृह के चहारदीवारी एवं रास्ते के दिवालो पर नप के माध्यम से मोनालिसा प्रशिक्षण केंद्र द्वारा पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसमे अलग-अलग दृश्य दिखाया जा रहा है, जो बक्सर के धार्मिक पृष्ठभूमि को दर्शाता नजर रहा है। चहारदीवारी पर हरा पेड़ काटते हुए व्यक्ति चित्र बनाकर, ऐसा नहीं करने का संदेश देते हुए पर्यावरण को बचाने संदेश दिया गया है। वहीं कहीं प्रभु श्रीराम द्वारा ताड़का का वध, प्रभु श्रीराम का वनवास का दृश्य, केवट द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व सीता मैया को नाव से ले जाते हुए समेत बक्सर से जुड़ी अन्य धार्मिक स्मृतियों को चित्र के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। वहीं कलेक्ट्रेट रोड में नाला व सड़क मरम्मति का भी कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

वीडियो देखें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *