‌‌‌ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ कुंभ क्षेत्र में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ

-विश्व की सबसे ऊंची यज्ञशाला में बनाए गए हैं 1251 यज्ञ कुंड
बक्सर खबर। महाकुंभ में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शनिवार को प्रारंभ हो जाएगा। आज शुक्रवार को इसकी जलयात्रा निकाली गई। पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज के निर्देशन में यह अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा यज्ञ कुंभ क्षेत्र में होने जा रहा है। जिसमें एक साथ 1251 कुंड में यजमान एक साथ आहूती देंगे।

इतना बड़ा यज्ञ इससे पहले बिहार के आरा में हुआ था। लेकिन, वहां भी 1108 हवन कुंड बने थे। लेकिन, यहां उससे भी ज्यादा हैं। यह अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान होगा। पूज्य जीयर स्वामी जी के कृपापात्र महंत अयोध्या नाथ स्वामी जी के अनुसार यज्ञ 8 से प्रारंभ होकर 12 तक चलेगा। इसके अलावा यहां कई अनुष्ठान होंगे।

संगम तट पर कलश पूजन में शामिल यजमान

जैसे रामानुज सहस्राब्दी पूर्ति महोत्सव, आज सात को गंगा आरती, नौ को सैकड़ों किशोरों का यज्ञोपवीत, 11 को 12500 लोगों द्वारा शंख ध्वनि बजाया जाएगा। इसके अलावा 27 लाख शुद्ध घी के दीपक जलाकर यज्ञ विश्व कीर्तिमान बनाया जाएगा। शनिवार को यज्ञ की अवधि में ही सैकड़ों युवाओं का विवाह संस्कार भी होगा। इसकी अन्य अपडेट हम आपको देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *