‌‌‌घर वालों से झगड़ा कर निकला युवक ट्रेन से कटा

-पड़ोसियों से किसी बात को लेकर सोमवार को हुआ था विवाद
बक्सर खबर। पड़ोसियों से हुई अनबन और घर वालों से विवाद में एक युवक इतना आक्रोशित हो गया कि उसने ट्रेन के समक्ष आकर अपनी जान दे दी। यह दुर्घटना सोमवार की है। मृतक का नाम मंजय कुमार सिंह उर्फ लाली कुशवाहा था। वह राजपुर थाना के रामपुर गांव निवासी रामाकांत कुशवाहा का पुत्र था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर भदौरा और उसियां हाल्ट के मध्य की है।

जब लोगों ने डाउन लाइन से सटे व्यक्ति का शव देखा तो दिलदारनगर के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। वहां से रेल पुलिस को सूचना देकर शव को मौके से हटाया गया। और उसकी पहचान मुकम्मल होने के उपरांत परिजनों को इसकी सूचना दी गई। लोगों ने बताया पटरी से लेट जाने के कारण उसका शव दो टूकड़े में बंट गया था। नजारा हृदय विदारक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *