न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने समय से वेतन नहीं मिलने समेत अन्य मांगों के समर्थन में कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गये। जिससे शहर में कूड़ा का उठाव नहीं हुआ। वही कर्मियों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ झाड़ू, कुदाल, बेलचा के साथ विरोध प्रदर्शन किया। और नप सभापति, ईओ और कार्यरत नये एनजीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृज किशोर उपाध्याय उर्फ मोहन उपाध्याय कर रहे थे।
बृज किशोर उपाध्याय उर्फ मोहन उपाध्याय ने कहा कि आगामी 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बक्सर आगमन हो रहा है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से सफाई कर्मिर्यों के साथ किये जा रहे अन्याय और अपनी अन्य मांगों को लेकर आवेदन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी सफाई कर्मियों के वेतनमान से संबंधित ईओ से बात कही जाती है, तो कहते हैं हम पैसा नहीं देंगे। नप के चेयरमैन की ओर से भी सफाई कर्मियों की हित में कोई पहल नहीं जा रहा। अगर हड़ताल लंबा हुआ तो शहरवासियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे भी हड़ताल जारी रहेगा।