निमेज गांव के समीप अधमरे हाल में मिला युवक

-उपचार के लिए पटना रेफर, नहीं हुई पहचान
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखंड के निमेज गांव के समीप शुक्रवार की सुबह घायल अवस्था में सड़क किनारे युवक को देखा गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल युवक के शरीर पर चोट के अनेक निशान हैं। देखने से ऐसा लग रहा है। किसी ने उसे बुरी तरह मारा है। हालांकि घायल युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। वह अपना पता व नाम भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।

सूत्रों ने निमेज गांव से कुछ दूर सड़क किनारे झाड़ी में वह युवक पड़ा हुआ था। सुबह चार बजे के लगभग कुछ लोग टहलने निकले तो उन्होंने घायल युवक को देखा। यह युवक कहां का है और यहां कैसे पहुंचा। इसका पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर से पता लगा रही है। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने पूछने पर कहा यह कहीं आस-पास का ही है। ऐसी सूचना मिल रही है। हम लोग उसके स्वस्थ होने की मंगल कामना कर रहे हैं। उसके बाद पता चलेगा, वह कैसे व किन परिस्थितियों में घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *