मदद की दरकार : राजपुर के अधेड़ व्यक्ति रोहतास में घायल

-पुलिस ने सासाराम अस्पताल में कराया है दाखिल
बक्सर खबर। आप इस खबर में जिनकी तस्वीर देख रहे हैं। उनका नाम राज कुमार है। अवस्था से अधेड़ हैं, शुक्रवार यह रोहतास के राजपुर में घायल मिले। किसी अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दी। पुलिस की सहायता से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सासाराम में दाखिल कराया गया है।

पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम राजकुमार, ग्राम राजपुर, जिला बक्सर बताया है। सिर में लगी गहरी चोट के कारण यह बहुत बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। वे अपने किसी परिजन का नंबर भी नहीं बता सके। रोहतास पुलिस ने उनकी पहचान करने और परिजनों तक संदेश पहुंचाने की गरज से यह तस्वीर जारी की है। अगर आप पाठक इनके बारे में जानते हों तो कृपया संदेश परिजनों तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *