‌‌‌शहर के सौंदर्यीकरण व दियरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री से प्रदीप राय की मांग

-जिला अतिथि गृह में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर पहुंच चुके हैं। सिमरी के केशोपुर में बहु ग्रामी जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने के उपरांत वे बक्सर आए। गोलंबर के समीप विश्वामित्र होटल व रामरेखा घाट पर लाइट एंड साउंड के पास बनने वाले कैफिटेरिया का उन्होंने शिलान्यास किया। इसके उपरांत जिला अतिथि गृह में विश्राम के लिए गए। इसी दौरान पूर्व से जिन लोगों ने उनसे मिलने का समय लिया था। मुख्यमंत्री उनसे बारी-बारी मिले। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय ने उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया और लगे हाथ बक्सर के लिए दो मांगें रखीं। बक्सर की मृत बड़ी नहर को पर्यटक रूप से विकसित करने और दियारा में कटाव तथा जनेश्वर सेतु बलिया तक पहुंच पथ बनाने की मांग। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदीप राय ने इसी दौरान जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से भी मुलाकात की। यह दोनों कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के साथ चल रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे के बाद मुख्यमंत्री जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिसके लिए समाहरणालय में बैठक रखी गई है।

उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा व मंत्री विजय चौधरी को अंग वस्त्र भेंट करते प्रदीप राय

बैठक में सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रदीप राय ने कहा मुख्यमंत्री जी ने बिहार में विकास का जो कीर्तिमान बनाया है। वह अपने आप में एक मिसाल है। चार दशक से बंद लाइट एंड साउंड केंद्र चालू होने जा रहा है। साथ ही बक्सर का ऐतिहासिक रामरेखा घाट जिसको लेकर लोग बदहाली की कहावत कहते थे। अब वह शहर में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यह डबल इंजन की सरकार व माननीय प्रधानमंत्री जी के सहयोग से संपन्न हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को मैने बधाई दी और भविष्य की जरुरत पर ध्यान दिलाया। क्योंकि यह हमारी मातृभूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *