बीआरएन बक्सर । राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया। उन्होने मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को विकास के लिए नितांत आवश्यक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कार्यकाल में बिहार को बहुत विकसित करने का कार्य किये है, जो ऐतिहासिक है। उन्होंने अपने कार्यकाल में हर गांव, टोले के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किये है।जिससे बिहार का हर व्यक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।
श्री निराला ने कहा कि वह मुख्यमंत्रीजी से मिलकर धनसोई बाजार में प्रतिदिन लग रहे जाम से निजात पाने के लिए बाईपास निर्माण कार्य का प्रस्ताव दिये थे। इस प्रस्ताव को सही और उचित देखते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर आगमन पर धनसोई बाजार को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास निर्माण कार्य की घोषणा किये। इस घोषणा के लिए पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने क्षेत्र की जनता के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया।