इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रहगांवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवादित भूमि पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान लगभग 15-20 राउंड फायरिंग की गई। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। हालाँकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन घटना ने इलाके में तनाव को जन्म दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रहगांवा गांव में प्रेम सिंह और वीरेंद्र गोप के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे को लेकर अड़े हुए हैं। अचानक यह विवाद गहरा गया और दोनों गुटों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और गोलीबारी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बहरहाल घटना के बाद से ही ब्रहगांवा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और किसी नए संघर्ष की आशंका जता रहे हैं।
- बिहार विकास मॉडलः सांसद ने लिया गोद, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा कर रही उद्धार
- DM को पड़ा महंगा गलत CCA लगाना, JDU नेता के घर पहुंचाना पड़ा 5 हजार जुर्माना
- विश्व कप महिला कबड्डी टूर्नामेंट टला, पहले होगा खेलो इंडिया गेम्स
- पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया EOU के लिए बना सिरदर्द
- PDS डीलरों की हड़ताल से गड़बड़ाई व्यवस्था, उपभोक्ताओं में उभरी भूखमरी