सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राता के खेसर फुल्लीडुमर मुख्य सड़क हरिओम इंटरप्राइजेज के उपर हौल में शनिवार को पूर्व में दिए गए सदस्यता रसीद के संबंध में कितने सदस्य बनाए गए कितने क्रियाशील सदस्य बनाए गए कितना शेष रसीद बचा हुआ है। इस बात को लेकर राजद के जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित करते हुए समीक्षा की गयी। इस बैठक में राजद संगठन के प्रदेश महासचिव मुख अथिती के रुप में निर्मल कुशवाहा सह बांका जिला संगठन प्रभारी उपस्थित थे इस बैठक के माध्यम से विधान सभा के विभिन्न पंचायतों में कांटे गए सदस्यता रसीद विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उपस्थित बैठक में कार्य कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी दी गयी। संगठन प्रभारी द्वारा बताया गया की जिला स्तर पर 28 फरवरी को अंतिम समय है बनाए गए सदस्यो का राज्य कार्यालय में जमा करने का जिले स्तर पर जितने भी सदस्य एवं क्रियाशील सदस्य बनाए गए हैं हर हाल में पेनड्राइव में लेकर भेज देना है। इस मौके पर पूर्व विधायक रामदेव यादव राजद जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर राजद प्रदेश महासचिव सह बांका संगठन प्रभारी निर्मल कुशवाहा जिला राजद प्रधान महासचिव मिठन यादव बेलहर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव चांदनी प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय मंडल जिला प्रवक्ता प्रोफेसर सुरेश यादव जिला महासचिव उमा शंकर राय शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशवंत प्रसाद राय पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश यादव फुल्लीडुमर प्रखंड के मिडीया प्रभारी राहुल रंजन के अलावे प्रखंड स्तर के संगठन के काफी संख्या में कार्यकर्ता के सिर संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।