सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को फुल्लीडुमर प्रखंड तेलिया पहाड़ के संजीवनी जिविका महिला संकूल द्वारा कार्य क्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकूल की अध्यक्ष रंजीता देवी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में तेलिया पहाड़ ,केंदुआर, उत्तरी कोझी, सादपुर, पंचायत के दर्जनों ग्राम संगठन की एस जे वाय दिदीयां फिल्ड आफिसर राहुल रंजन एवं जिवीका दिदीयो द्वारा भी संबोधित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजलि श्रेया, संकूल सचीव शान्ती देवी संकूल सचीव शांति देवी , कोषाध्यक्ष शिलादेवी सामुदायिक सामान्यक प्रतिमा कुमारी शिव कुमारी ,कमी पंचायतों के लेखापाल एम आर पी जिविका मित्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल हुए महिलाओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जीवन शक्ति संकूल खेसर नारी कल्याण संकूल भितीया में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।