सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को महिलाओं को जागरूक करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाते हुए विधालय के शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की एक रैली निकाली गई। रैली विधालय प्रांगण से खेसर बाजार होते हुए वापस विधालय प्रागण आई भ्रमण के दौरान छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के नारे बुलंद किए गए 1 नारी का सम्मान जहां है , संस्कृति का उत्थान वहां है। 2 नारी नहीं यह शोला है ,एटम बम की गोला है । 3 नारी नर की खान है , यह राष्ट्र की शान है ।4 नारियों जागो अपने को पहचानो इस कार्यक्रय को संचालन विद्यालय के शिक्षीका मीनु सिंह ,कंचन कुमारी,सीमा, मेघा, चांदनी, वन्दना, पंचम,सेम्पु, कार्य क्रम के मुखिया संस्थान के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री सहायक शिक्षक प्रणव राज , नन्दन कुमार, अरविंद कुमार,रंजन कुमार ,आदी मौजूद रहें।