सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया सह प्रखंड संघ मुखिया संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के द्वारा पंचायत के महेशपुर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में दो दीप से अखंड रेंड कीर्तन का आयोजन आज रविवार से प्रारंभ कर दिया गया। जो सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर उपस्थित मुखिया विनय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि पंचायत के चौमुखी विकास एवं पंचायत वासियों के सुख शांति एवं समृद्धि को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ ईश्वर का भी असीम आशीर्वाद अति आवश्यक है यह दो दिवसीय अखंड राम धुन कीर्तन पंचायत वासियों की प्रेरणा से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इन्होंने यह भी बताया कि अखंड राम धुन विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा धूमधाम से प्रारंभ किया गया इस धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर पंचायत के दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भाग लिया गया है।
साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है बताया गया कि पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के अलावे समाज सेवी नवीन यादव विजय यादव मनोज यादव विकास यादव देवेंद्र यादव रवींद्र बंधु यादव सुभाष सुमित उपेंद्र प्रभु सिंह अमरेंद्र सिंह छोटू कुमार विक्रम कुमार सागर कुमार इसके अलावा भी पंचायत के काफी संख्याओं के लोगों ने ईश्वर कार्यक्रम में भाग लिया।