बगहा/चौतरवा। राजधानी दिल्ली में भारतिय जनता पार्टी ने इतिहास रचते हुए आप पार्टी को करारी हार का दर्शन करा दिया है। जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में बगहा के विभिन्न क्षेत्रों में भी जश्न का माहौल देखा गया, जहां चौतरवा में बगहा विधायक राम सिंह के साथ सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मिली प्रचंड बहुमत को लेकर पूरे गाजे बाजे के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे का जोरदार स्वागत किया गया। तथा एक दूसरे को सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा यह केवल दिल्ली की जीत नही बल्कि पूरी जनता की जीत है जिन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। इधर विधायक राम सिंह ने कहा कि बीजेपी ने 27 वर्षों के बाद दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल किया है।
दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए की शासन पर अपना भरोसा जताया है। जिसके चलते अबकी बार दिल्ली में विकास और भरोसे का कमल खिला है।