सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। भागलपुर हवाई अड्डा पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को देश की जनता को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मन निधि योजना के तहत डिजिटल माध्यम से राशि का वितरण करेंगे। एवं विशाल जनसभा का संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 18 फरवरी 2025 को प्रखंड स्तरीय भाजपा मंडल की एक बैठ प्राइवेट कन्या उच्च विद्यालय खेसर के प्रांगण में 24 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित होगी। जिसे संबोधित करने को लेकर बिहार सरकार के खेल मंत्री एवं बांका के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता जी मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे हैं इनके साथ बांका भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा भाजपा नेता मनोज यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बांका विकास सिंह जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंदन सिंह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मृगेंद्र सिंह रहेंगे इस बात की जानकारी दीपक कुमार भगत उर्फ कुणाल भगत ने देते हुए बताया कि 18 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर रविवार को खेसर बाजार में विद्यालय प्रांगण में भाजपा मंडल के पंचायत अध्यक्ष विजय चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के प्रखंड स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक कुमार भगत उर्फ कुणाल भगत प्रखंड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव रविंद्र मंडल शिवकुमार उपाध्याय सुनील यादव अनुज कुमार के अलावे भी अन्य भाजपा कार्यकर्ता रविवार के बैठक में उपस्थित थे। आगमी 18 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम से पूर्व मंडल कमेटी की एक बैठक किया गया खेसर पंचायत अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए मंडल अध्यक्ष अनुजानंद अनुज जी,मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव जी, वरिष्ठ नेता रविन्द्र मंडल जी,शिवकुमार उपाध्य जी,सुनील यादव जी उपस्थित हुए।।