महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

सारण :- जिले के पानापुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंधभगवानपुर में पुलिस सप्ताह 2025 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा पर निबंध सह वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया।

बतादे की इस निबंध प्रतियोगिता में अंशु कुमारी ने पहला, स्नेहा कुमारी दूसरा एवं अनिका सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता प्रतिभागियों को थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने पुरस्कृत किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षित होकर ही महिलाएं बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ सकती है।

इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्णवाल, सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय, विनय कुमार यादव, अल्पना रानी, सुभाष प्रसाद सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *