सारण :- पानापुर प्रखंड के धेनुकी पंचायत के पूर्वमुखिया दुबौली गांव निवासी परमेश्वर दयाल सिंह का बुधवार की शाम निधन हो गया।
आपको बतादे को 80 वर्षीय श्री सिंह 22 वर्ष तक धेनुकी ग्राम कचहरी के सरपंच रहे थे वही वर्ष 2001 से 2006 तक पंचायत के मुखिया रहे थे। उनकी पत्नी नीलम देवी 2011 से 2016 तक बीडीसी एवं 2016 से 2021 तक पंचायत की मुखिया रही थीं।
उनके निधन पर तरैया विधायक जनक सिंह, प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।