नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ विधायक प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इन्द्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में हुई।
रेखा गुप्ता ने कल रात दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में आमराय से भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के तमाम नेता और NDA शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।