Chhapra: सूबे सहित पुरे विश्व मे मनाये जाने वाला हमारा छठ पूजा पुरे धूम धाम से मनाया जा रहा है। चैती छठ पूजा उत्तर भारत, विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। चैती छठ विशेष रूप से चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है।
भाजपा प्रदेश की नगर निकाय प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष राखी गुप्ता चैती छठ पूजा कर रही है। गुरुवार को सोनारपाट्टी छठ घाट पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहला अर्ध्य दिया। राखी गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।
चैती छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य सूर्य देवता से अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि, और पारिवारिक सुख की कामना करना है। इस दिन श्रद्धालु सूर्य देवता और चंद्रमा की पूजा करते हैं, साथ ही व्रत रखते हैं और कठिन नियमों का पालन करते हैं। व्रत में 36 घंटे का उपवास होता है, जिसमें न तो अन्न का सेवन किया जाता है और न ही पानी पिया जाता है।
चैती छठ पूजा का आरंभ नहाय-खाय से होता है, जिसमें श्रद्धालु शरीर को शुद्ध करने के लिए नहाते हैं और स्वादिष्ट पकवान खाते हैं। इसके बाद, व्रति दूसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और तीसरे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन करते हैं।
इस अवसर पर वरुण प्रकाश, राजीव मिश्रा, राजकिशोर, पिंकू, धर्मेंदर, विजेंद्र, अभिषेक, रेखा गुप्ता, प्रियांशु, मनीष, मुंन्नू सिंह, कुणाल, संजय मिश्रा, प्रतिक सुमन आदि उपस्थित थे।